
वयोवृद्ध कवि गोपाल दास नीरज (
Gopal Das 'Neeraj ') की तबीयत रविवार को फिर बिगड़ जाने पर उन्हें लखनऊ के लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया। 92 वर्षीय कवि को सांस लेने में तकलीफ होने के कारण चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर उनका इलाज शुरू कर दिया है। जानकारी मिलते ही प्रदेश के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने लोहिया संस्थान पहुंच कर उनका हालचाल लिया। शनिवार को भी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआई की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ घंटे इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर जाने की सलाह देते हुए छुट्टी दे दी थी। उन्हें सांस लेने, यूरिन सही से नहीं होने की शिकायत पर भर्ती किया गया था। 24 घंटे के अंदर दोबारा उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत लोहिया संस्थान लाया गया। फिलहाल चिकित्सक उनकी हालत पर नजर रखे हुए हैं।
No comments: