22 घंटे में बनाया किताब लेखन और प्रकाशन का विश्व रिकॉर्ड


किसी भी किताब (book)के प्रकाशन में लेखन से प्रकाशन तक की प्रक्रिया में बहुत लंबा समय लगता। महीनों और साल भी लग जाते हैं, लेकिन महज 24 घंटे में किताब का लेखन, प्रकाशन विमोचन अपने आप में एक रिकॉर्ड है। दुनिया में शायद ऐसा पहली बार हुआ है तभी तो यह विश्व रिकॉर्ड है। यह रिकॉर्ड दर्ज करवाले वाले हैं मध्य प्रदेश के देवास जिले के राजकुमार चंदन। त्वरित पुस्तक लेखन में रिकॉर्ड बनाने की प्रक्रिया के अनुसार पहले से कोई विषय तय नहीं था। इस प्रक्रिया के अनुसार क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय अखबारों की प्रमुख खबरों की सुर्खियां देखी गईं। तब विषय चयन समिति ने विषय बताया। विधिवत रूप से आयोजन स्थल पर इसकी घोषणा की गई, तब लेखन कार्य प्रारंभ हुआ। चंदन ने श्री साहित्य सभा इंदौर के बैनर तले प्रीतमलाल दुआ सभागार में सिंहस्थ को लेकर एक किताब 24 घंटे में प्रकाशित करने की प्रक्रिया शुरू की। दोपहर एक बजे किताब लेखन कार्य शुरू किया, जो प्रात: सुबह 7.54 पर पूर्ण हुआ। राजकुमार चंदन और उनकी टीम ने 24 घंटे के लक्ष्य को 22 घंटे में पूरा करके एक विश्व रिकॉर्ड बनाकर देवास का नाम रोशन किया।

No comments:

Theme images by sndr. Powered by Blogger.