आस्ट्रेलिया के रिबेका शरॉक को कंठस्थ है हैरी पॉटर की सभी किताबें

लंदन। दुनिया भर में तहलका मचाने वाले जे के रॉलिंग के उपन्यास‘हैरी पॉटर’में जिक्र किये गये वाक्ये और उसकी कहानी तो कई लोगों को याद होगी लेकिन आस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में रहने वाली 26 साल की रिबेका शरॉक को इस उपन्यास के सीरिज की सभी सात किताब शब्दश: याद हैं। इतना ही नहीं रिबेका को अपनी जिंदगी का हर वाक्या याद है। उसे उन घटनाओं की भी याद है, जब वह महज 12 दिन की थी। दरअसल रिबेका ने जान बूझकर हैरी पॉटर की किताबों को कंठस्थ नहीं किया है और न ही उसे उसकी बचपन की बातें किसी और ने बतायी हैं। रिबेका दुनिया के ऐसे 80 लोगों में हैं, जो हाईली सुपिरियर आॅटोबॉयोग्राफिकल मेमोरी(एचसैम) से ग्रसित हैं। एचसैम ऐसी बीमारी है, जिससे प्रभावित व्यक्त को अपनी जिंदगी में घटित होने वाली घटना कई वर्षों बाद भी हूबहू याद रहती है। शरॉक का एक 60 मिनट का वीडियो जारी किया गया है, जिसमें उन्हें हैरी पॉटर श्रृंखला की पहली किताब द फिलॉस्फर्स स्टोन (Harry Potter And The Philosophers Stone - 1) के 17वें अध्याय की कहानी सुनाने के लिये कहा गया और उसने सुना दिया। 

No comments:

Theme images by sndr. Powered by Blogger.