
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान ने वर्ष 2015 में प्रकाशित पुस्तकों के चयनित लेखकों को सम्मानित करने के लिए भारत भारती सम्मान के लिए साहित्यकार, डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी के नाम की घोषणा की। हिन्दी संस्थान के प्रवक्ता के अनुसार संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह की अध्यक्षता में रविवार को यहां सम्पन्न हुई बैठक में सर्वसम्मति से सम्मान पुरस्कारों के लिए विद्वानों का चयन किया गया। चयनित विद्वानों में भारत भारती सम्मान के लिए डॉ. विश्वनाथ त्रिपाठी (दिल्ली) को पांच लाख रुपए बतौर सम्मान दिया जाएगा। प्रवक्ता के अनुसार लोहिया सम्मान के लिए सैय्यद असगर वजाहत (दिल्ली), हिन्दी गौरव सम्मान के लिए डॉ. शेरजंग गर्ग (गुडगांव), महात्मा गांधी साहित्य सम्मान के लिए गंगा प्रसाद विमल (नई दिल्ली), पं0 दीनदयाल उपाध्याय साहित्य सम्मान के लिए डॉ. रामनाथ त्रिपाठी (दिल्ली), अवन्तीबाई साहित्य सम्मान के लिए डॉ. दीन मोहम्मद दीन (मैनपुरी) तथा राजऋषि पुरुषोत्तम दास टण्डन सम्मान के लिए हिन्दी प्रचार सभा हैदराबाद का चयन किया गया है। इन सभी सात चयनित विद्वानों को पुरस्कार सम्मान के रुप में चार लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इनके अलावा साहित्य सम्मान के लिए 10 लेखकों का चयन किया गया है, जिनमें रमाकान्त पांडेय‘अकेले’(सीतापुर), रवीन्द्र वर्मा (लखनऊ), दिनेश पालीवाल (इटावा), राजाराम सिंह (आजमगढ), डॉ. महाश्वेता चतुर्वेदी (बरेली) संजीव (दिल्ली), दामोदत्तर दीक्षित (लखनऊ), विजय किशोर मानव (गाजियाबाद), डॉ. सुधीर कुमार अदीब (लखनऊ) और राजेन्द्र राजन (सहानपुर) शामिल है1 इस सम्मान के लिए दो लाख रुपए की धनराशि दी जाएगी। इन सभी लेखकों की किताबें कई आॅनलाइन बुक्स स्टोर (
online bookstore) पर उपलब्ध हैं।
No comments: