
सिंगापुर। एशिया में हैरी पॉटर का जादू सिर चढ़कर बाल रहा है। हैरी पॉटर (
Harry Potter) की नई किताब की पहली प्रतियां खरीदने के लिए सोमवार सुबह किताब की दुकानों पर भारी भीड़ देखी गई जिसमें हैरी पॉटर का चित्रण एक वयस्क के रूप में किया गया है। नई किताब ‘हैरी पॉटर एंड द कर्स्ड चाइल्ड’ (Harry Potter and the Cursed Child ) को सबसे पहले खरीदने वाले लोगों में शामिल होने के लिए सिंगापुर के आॅर्चेड रोड पर सुबह सात बजे से ही किताबोें की दुकानों पर करीब 300 लोग पहुंच गए थे। किताब खरीदने के लिए अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ आईं 24 वर्षीय छात्रा सामांथा चौआ ने कहा कि वह सुबह पांच बजे से ही चौथी मंजिल पर स्थित किताब की दुकान के बाहर इंतजार कर रही थी। वह किताब खरीदने के लिए खड़ी कतार में पहले नंबर पर थींं। उन्होंने कहा, हम यहां बहुत सुबह आ गए थे और उस समय मॉल खुला भी नहीं था इसलिए हमें कार्गो लिफ्ट से आना पड़ा। उन्होंने कहा, मैं इन हैरी पॉटर की किताबों को पढ़ते हुये बड़ी हुई हूं और मेरी अलमारी में इनके लिए एक विशेष जगह है लेकिन इस किताब की जगह और भी खास होगी। हैरी पॉटर पर केन्द्रित यह आठवीं किताब है और इसमें एक वयस्क हैरी पॉटर का चित्रण किया गया है। अपने कई प्रशंसकों की तरह, अब हैरी पॉटर भी वयस्क हो चुका है और पत्नी, जिनी वीसली और तीन बच्चे हैं। यह किताब सभी आॅनलाइन बुक्स स्टोर (
online bookstore) पर आॅफर के साथ बाइ बुक्स आॅनलाइन (
buy books online) खरीद सकते हैं।
No comments: